लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में 7 मई से लगेगा 10 दिन का 'कोरोना कर्फ्यू' , जानें क्या-क्या रहेगा बंद

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 6, 2021 09:46 IST

राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में 10 दिना का कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश में 7 मई से 17 तक लगेगा 10 दिन का कोरोना कर्फ्यू राज्य में प्रवेश के लिए आऱटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य10 वीं के छात्रों को किया जाएगा प्रमोट, परीक्षा रद्द

शिमला : कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश के लिए विनाशाकरी साबित हो रही है । ऐसे में सभी राज्यों को केंद्र सरकार ने अपने यहां की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है ।

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए फिलहाल लॉकडाउन ही एक कारगर तरीका माना जा रहा है । अब हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्यभर में दस दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है । कर्फ्यू 7 मई की सुबह 6 बजे से लेकर 17 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगा ।

  राज्य सरकार ने कहा, '7 मई 2021 की सुबह 6 बजे से 17 मई 2021 की सुबह 6 बजे तक 'कोरोना कर्फ्यू' रहेगा । कर्फ्यू  मुख्य रूप से कोविड के प्रसार से संबंधित है । ' इसके अलावा राज्य में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों  को छोड़कर बाकी  सभी दुकानें बंद रहेगी ।

 राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है और बिना आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के राज्य में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी । इसके अतिरिक्त राज्य ने कक्षा 10 वीं की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया है और कहा कि सभी छात्रों को प्रमोट कर दिया जाएगा । 

हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है । बुधवार को राज्य में कुल 3,842 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए औ 32 लोगों की मौत हुई । राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कुल सक्रिय मामले 25,902 हैं । 

भारत में बुधवार को 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं और 3,780 लोगों का जान चली गई है । देश में कुल मरने वालों का आकड़ा 2,26,188 हो गया है । देश में कुल सक्रिय मामले 34,87,229 है ।  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया