लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh: कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर स्पीकर का फैसला, 'दल-बदल' कानून के तहत सदस्यता हुई रद्द

By आकाश चौरसिया | Updated: February 29, 2024 12:26 IST

राज्यसभा चुनाव 2024 में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता पर स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने फैसला सुनाते हुए कहा कि उनकी सदस्यता रद्द हुई।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों पर सुनाया फैसलाकांग्रेस के बागी 6 विधायकों की सदस्यता हुई रद्दस्पीकर ने 30 पन्नों का आदेश जारी किया

Himachal Pradesh: राज्यसभा चुनाव 2024 में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता पर स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने फैसला सुनाते हुए कहा कि उनकी सदस्यता रद्द हुई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत 6 विधायकों के खिलाफ उन्हें याचिका मिली थी।

स्पीकर ने कहा कि 6 विधायकों ने चुनाव कांग्रेस से लड़ा और दलबदल विरोधी कानून के तहत उनके खिलाफ उन्होंने 30 पेज के आदेश में काफी विस्तार से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने आगे कहा कि उन 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है, अब वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य नहीं है। 

इनकी सदस्यता हुई रद्दइस सूची में बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, र्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा और लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर का नाम शामिल है। 

दूसरी तरफ नेतृत्व परिवर्तन की मांग करे रहे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के घर के बाहर उनके समर्थक भी इकट्ठा हो गए हैं। बीते बुधवार को मौजूदा कबीना मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार से इस्तीफा देने का प्रस्ताव सुबह दिया, लेकिन शाम होते-होते पर्यवेक्षकों और राज्य के प्रभारी के साथ हुई बैठक के बाद इस्तीफा वापस ले लिया। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूकांग्रेसBJPजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम