लाइव न्यूज़ :

17 जनवरी से होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव, अधिसूचना जारी, जानिए शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 22, 2020 13:36 IST

Himachal Panchayat Election: हिमाचल में 3615 पंचायतों में मतदान होना है। कोविड को देखते हुए चुनाव तीन चरण में संपन्न होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान तीन चरणों - 17 जनवरी, 19 और 21 जनवरी को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा।आयोग ने कहा कि वार्ड सदस्यों के चुनाव की मतगणना पूरी होने तक जारी रहेगी।31 दिसंबर से लेकर पहली और दो जनवरी को नामांकन प्रक्रिया होगी।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि मतदान 17 जनवरी से तीन चरणों में होगा। पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवरी को होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन 31 दिसंबर, 1 जनवरी और 2 को दाखिल किए जाएंगे। 4 जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी के लिए छानबीन की तारीख 4 जनवरी तय की गई है। 50 शहरी निकायों के लिए आयोग पहले ही 10 जनवरी को मतदान का एलान कर चुका है। 

चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त पार्थसारथी मित्रा ने कहा कि पंचायती राज संस्थान चुनाव 17, 19 और 21 जनवरी को कराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर से दो जनवरी तक सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की चार जनवरी को जांच की जाएगी। छह जनवरी को दिन में दस बजे से लेकर तीन बजे तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। मतदान के पूरा होने के शीघ्र बाद ही वार्ड सदस्य, ग्राम पंचायत के ‘उपप्रधान’ और प्रधान के लिए मतों की गणना की जाएगी।

लेकिन मित्रा के अनुसार 23 जनवरी को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे पहले 17 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा था कि प्रदेश में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनाव 10 जनवरी को कराये जायेंगे।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसचुनाव आयोगजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है