हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में 11 लोगों की मौत

By भाषा | Published: August 24, 2018 05:45 AM2018-08-24T05:45:55+5:302018-08-24T05:45:55+5:30

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

himachal pradesh kullu 11 died in road accident | हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में 11 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में 11 लोगों की मौत

शिमला, 24 अगस्त:  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली-लेह सड़क पर एक स्कार्पियो के रानी नाला में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं, तीन बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं। यह हादसा रोहतांग पास के निकट हुआ। उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल पर जा रही हैं।

मृतक चंबा जिले में पांगी के रहने वाले थे। वे मनाली से पांगी की ओर जा रहे थे।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि जिला प्रशासन को मृतकों के करीबियों को हर संभव सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशासन को मृतकों को खाई से बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  अधिकारियों के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाया था। 

Web Title: himachal pradesh kullu 11 died in road accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे