लाइव न्यूज़ :

हिमाचल उपचुनाव: धर्मशाला में बीजेपी के विशाल नेहरिया जीते, कांग्रेस के विजय इंदर करन तीसरे स्थान पर रहे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 24, 2019 12:15 IST

Himachal Pradesh-Dharamshala By Election 2019 Result: पिछले 21 अक्टूबर को हुए मतदान में धर्मशाला उपचुनाव को लेकर कुल 52,915 वोट पड़े थे। जिनमें बीजेपी के विशाल नाहरिया के खाते में 23498 वोट गए। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को 16740 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के विजय करन को 8212 वोट मिले। 

Open in App
ठळक मुद्दे, हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार विशाल नाहरिया ने भारी मतों से जीत दर्ज की।नाहरिया ने निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को पटखनी दी। कांग्रेस के विजय करन तीसरे स्थान पर रहे। 

Himachal Pradesh-Dharamshala By Election 2019 Result: हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से एक सीट के नतीजे आ गए हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार विशाल नेहरिया ने भारी मतों से जीत दर्ज की। नेहरिया  6,673 मतों के अंतर से जीते। नेहरिया ने निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को पटखनी दी। कांग्रेस के विजय करन तीसरे स्थान पर रहे। 

पिछले 21 अक्टूबर को हुए मतदान में धर्मशाला उपचुनाव को लेकर कुल 52,915 वोट पड़े थे। जिनमें बीजेपी के विशाल नेहरिया के खाते में 23498 वोट गए। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार को 16740 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के विजय करन को 8212 वोट मिले। 

वहीं, खबर लिखे जाने तक पच्छाद में बीजेपी की रीना कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर से आगे चल रही थीं।

बता दें कि धर्मशाला सीट पर बीजेपी-कांग्रेस और निर्दलीय मिलाकर कुल सात उम्मीदवार उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। बीजेपी के विशाल नेहरिया, कांग्रेस के विजय इंदर करन के अलावा पांच निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। निर्दलीयों में राकेश कुमार 16740 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इनके अलावा निशा कटोच, पुनीत शर्मा, मनोहर लाल धीमन, सुभाष चंद शुक्ला ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार किस्मत आजमाई। वहीं, 430 मत नोटा में पड़े। 

पिछले आम चुनाव में बीजेपी विधायक सुरेश कश्यप और किशन कपूर के सांसद चुने जाने पर धर्मशाला और पच्छा सीटें रिक्त हो गई थीं। इस सीटों को भारतीय जनता पार्टी के प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशअसेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप