लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले- 'तंबू उखड़ चुका है, नहीं लगेगा 20-25 सालों तक'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 18, 2022 19:27 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष को सबसे ज्यादा परेशानी हमारे तंबू से है। हमारा तंबू तो दिल्ली में भी लगा है ओर हिमाचल में भी लगा है। उनका उखड़ गया तो हम इसमें क्या कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस में हलचल तेज हो गई हैहमारा तंबू तो दिल्ली में भी लगा हुआ है और हिमाचल में भी। उनका उखड़ गया तो हम क्या करेंकांग्रेस को खुद पता नहीं कि उसका चुनाव में क्या होगा, लेकिन मुख्यमंत्री सब बनना चाहते हैंकांग्रेस में 'भारत जोड़ो' यात्रा के साथ 'कांग्रेस छोड़ो' अभियान भी चल रहा है

मंडी:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्षी दल कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं विपक्षी मित्रों में हलचल तेज हो गई है। इसके साथ ही सीएम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष राज्य में जिस तरह से लोगों के बीच सरकार के प्रति भ्रम फैला रहे हैं, उसे देखते हुए आश्चर्य होता है कि वो पांच साल पहले जनता से मिली हार को भूल गये गये हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के सरकाघाट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि अपने विपक्ष के साथियों को देख रहा हूं, आजकल सबसे ज्यादा परेशानी उनको तंबू से है। हमारा तंबू तो दिल्ली में भी लगा हुआ है, हिमाचल में भी लगा है। उनका उखड़ गया तो हम इसमें क्या कर सकते हैं। आने वाले 20-25 साल तक उनका तंबू नहीं लगने वाला है।

सीएम जयराम ठाकुर आजकल लगातार कांग्रेस पर हमलवार हैं। बीते दो दिनों पहले कुल्लू में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है। हालात की खराबी का पता इस बात से चलता है कि कांग्रेस में आजकल हर कोई सीएम बनना चाहता है लेकिन कांग्रेस जीत भी पाएगी या नहीं, खुद उसे भी पता नहीं है।

ठाकुर ने कहा कि सभी इस बात को जानते हैं कि अब कांग्रेस का कुछ नहीं बचा है लेकिन उसके बाद भी वो जीतने की बात करती है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख का हवाला देते हुए कहा कि वो खुद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कह रही थीं कि अगर अबकी बार हारे तो आने वाले 20-25 सालों के लिए राज्य से बाहर हो जाएंगे।

कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही 'भारत जोड़ो' अभियान पर व्यंग्य करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस समय 'भारत जोड़ो' यात्रा कर रही है लेकिन उसे यह नहीं दिखाई दे रहा है कि उसी के पार्टी के कई नेता 'कांग्रेस छोड़ो' अभियान चला रहे हैं। गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की लंबी गुलामी से आजादी ले ली। कांग्रेस में तो आजकर छोड़ने की होड़ मची हुई है और जो बचे हैं वो सीधे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री का पद तो उनकी पार्टी में पहले से ही युवराज के लिए रिजर्व है।

इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस को ही घेरते हुए कहा कि क्या महंगाई सिर्फ भाजपा के राज में बढ़ी। वो क्यों नहीं कहते कि बढ़ी हुई महंगाई के लिए पूर्व की सरकारें भी जिम्मेदार हैं। महंगाई ही हर मामले में उन्हें केवल भाजपा दिखाई देती है, क्योंकि वो अपना समय भूल गये हैं। उन्हें भूल भी जाना चाहिए क्योंकि आने वाले 20-25 सालों में तो वो आने वाले नहीं है। न तो दिल्ली में और न ही हिमाचल में।

टॅग्स :जयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेशकांग्रेसभारत जोड़ो यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब