लाइव न्यूज़ :

हिजाब विवाद: 'हाथ काट लेंगे हिजाब छूने वालों का', समाजवादी पार्टी की महिला नेता ने दिया विवादास्पद बयान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 12, 2022 16:11 IST

समाजवादी पार्टी की मुस्लिम महिला नेता रुबीना खानम ने शनिवार को अलीगढ़ में काफी तल्ख लहजे का इस्तेमाल करते हुए कथिततौर पर कहा कि हिजाब छूने की जो भी कोशिश करेगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरुबीना खानम ने कहा हिजाब के मसले में किसी भी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगीरुबीना ने कहा कि हिजाब उनके धर्म का जरूरी हिस्सा हैरुबीना ने कहा कि कोई भी सरकार या पार्टी महिलाओं को कमजोर समझने की भूल न करे

अलीगढ़: हिजाब विवाद पर देश की सियासत हर गुजरते दिन के साथ गरम होती जा रही है। कर्नाटक में कॉलेज से शुरू हुए इस विवाद ने आज पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

कल तक तो इस मामले से जुड़ी खबरें कोर्ट और यूनिवर्सिटी से ही आ रही थीं लेकिन आज इस मामले ने उस समय बदरंग शक्ल अख्तियार कर ली जब समाजवादी पार्टी की एक महिला नेता ने इस मामले में विवादास्पद तौर पर सरेआम धमकी देनी शुरू कर दी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के दावपेंच में उलझी समाजवादी पार्टी के सामने उस समय गंभीर संकट खड़ा हो गया, जब पार्टी की एक मुस्लिम महिला नेता रुबीना खानम ने शनिवार को अलीगढ़ में काफी तल्ख लहजे का इस्तेमाल करते हुए कथिततौर पर कहा कि हिजाब छूने की जो भी कोशिश करेगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे।

सपा नेत्री रुबीना खानम ने इस मसले में कहा कि अगर किसी ने हिजाब के मसले में दखलंदाजी की, तो उसके हाथ काट लिए जाएंगे। इसके अलावा रुबीना ने यह भी कहा कि हिजाब उनके धर्म का जरूरी हिस्सा है और इस मसले पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

खुद को अलीगढ़ सपा की महानगर अध्यक्ष बताने वाली रुबीना ने इस विवादित मसले में रानी लक्ष्मीबाई और रजिया सुल्तान जैसी वीरांगनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी महिलाओं को कमजोर समझने की भूल कतई न करे। फिर सरकार चाहे जिसकी हो या पार्टी चाहे जिसकी हो, अगर बहन-बेटियों के आत्म सम्मान पर हाथ डाला गया तो उनको झांसी की रानी और रजिया सुल्तान बनने में देर नहीं लगेगी।

मालूम हो कि बीते 1 जनवरी को कर्नाटक के उडुपी कॉलेज में उस समय हिजाब विवाद ने जल्म लिया, जब कॉलेज ने 6 मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर आने पर कक्षा में प्रवेश देने से इनकार कर दिया था।

इस वजह से उडुपी के साथ-साथ बगलकोट और शिवमोग्गा सहित राज्य के तमाम हिस्सों में हिजाब को लेकर भारी बहस शुरू हो गई, जिसकी आग में आज पूरा देश धधक रहा है। 

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादअलीगढ़समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन