लाइव न्यूज़ :

आजादी के 75 साल पूरे होने पर लाल किले से पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को संबोधित, जानिए पीएम के भाषण की बड़ी बातें

By मेघना सचदेवा | Updated: August 15, 2022 11:17 IST

भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौवीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। पीएम ने कहा आने वाले सालों में हमें पंचप्राण पर ध्यान देना होगा। भ्रष्टाचार पर वार करते हुए पीएम ने कहा कि जब तक लोगों की मानसिकता नहीं बदलेगी राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता।

नई दिल्ली : मार्च 2021 में शुरू हुआ आजादी का अमृत महोत्सव देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी लाल किले से देश की जनता को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और फिर भारत की आजादी में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस मौके पर पीएम के भाषण की कुछ खास बातें जानिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि राष्ट्र उन लोगों को याद तो करता है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया और उन्हें भुला दिया गया। पीएम ने कहा कि हम बापू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब अम्बेडकर, वीर सावरकर के आभारी हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत ने पिछले 75 सालों में कई उतार चढ़ाव देखें हैं। दस सालों में हमनें दुख भी देखे और देश ने उपलब्धियां भी हासिल की हैं। हमनें प्राकृतिक आपदाऐं देखी। कई युद्ध और समस्याओं का सामना भी किया लेकिन अनेकता में एकता ने हमारा मार्गदर्शन किया है। 

कोरोना महामारी के देश में फैलने पर लगाए गए जनता कर्फ्यू का पीएम मोदी ने जिक्र किया। उन्होंने कहा जनता कर्फ्यू के लिए पूरा देश एकसाथ आया। पूरा देश ताली-थाली बजाकर कोरोना योद्धाओं का साथ दे रहा था। जब दुनिया के कई देश वैक्सीन लेने पर विचार कर रहे थे। तब हमारे देश में 200 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी थी। 

पीएम ने कहा आने वाले सालों में हमें पंचप्राण पर ध्यान देना होगा। पहला, विकसित भारत के बड़े संकल्प और संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। दूसरा, गुलामी के सभी निशान मिटाना है। तीसरा, हमारी विरासत पर गर्व करना है। चौथा, एकता की ताकत और पांचवां, नागरिकों के कर्तव्य जिनमें प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हैं। 

भारत को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं का सम्मान बहुत जरूरी है। हमें नारी शक्ति को सपोर्ट करना चाहिए। हमारी नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है। हम बेटियों को जितना मौका देंगे वो उतना हमें आगे बढ़ाएंगी। 

पीएम ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी मातृभूमि से गहराई से जुड़ेंगे तभी हम ऊंची उड़ान भर पाएंगे। 

पीएम ने कहा कि हमारा मकसद है कि देश के प्राकृतिक संसाधनों का सब से अच्छा परिणाम मिले। पीएम ने आगे कहा कि हमने अपने युवाओं के लिए नए रास्ते खोलें हैं। लाल बहुदार शास्त्री का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने हमें जय जवान जय किसान  का नारा दिया। अटल विहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा। अब हम एक कदम और आगे बढ़ते हैं और इसमें जय अनुसंधान जोड़ते हैं।

भ्रष्टाचार पर वार करते हुए पीएम ने कहा कि जब तक लोगों की मानसिकता नहीं बदलेगी राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता। लोगों को भ्रष्टाचारियों को दंडित करने की मानसिकता बनानी होगी। उन्होंने कहा कि हमे भाई भतीजावाद के खिलाफ आने की जरूरत है। 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवनरेंद्र मोदीलाल बहादुर शास्त्रीस्वतंत्रता दिवसमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट