लाइव न्यूज़ :

एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितता पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:15 IST

Open in App

नैनीताल, 22 सितंबर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एलटी ग्रेड के शिक्षकों की भर्ती पर बीच में रोक लगाते हुए राज्य सरकार से प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं पर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी ने मंगलवार को पूछा कि भर्ती के नियम क्यों बदले गए और इसके लिए जिम्मेदार बताए जा रहे उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग के सचिव के विरूद्ध क्या कार्रवाई की जाएगी।

अदालत ने राज्य सरकार और आयोग को इस संबंध में चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

प्रकाश गौड़ तथा अन्य द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि सरकार ने 13 अक्टूबर 2020 को एलटी ग्रेड के 1,431 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। इस पद के लिए बीएड डिग्री अनिवार्य थी। हालांकि, 25 फरवरी, 2021 को नियमों में बदलाव करते हुए बीएड डिग्री की अनिवार्यता समाप्त कर दी गयी।

याचिका में कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया में बिना बीएड डिग्री वाले उम्मीदवारों को शामिल करना गलत है।

अदालत ने भर्ती प्रक्रिया पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'