लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने केंद्र, दिल्ली सरकार से एनडीएमसी का कोरम पूरा करने की याचिका पर जवाब मांगा

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से एक याचिका पर जवाब मांगा जिसमें उन्हें नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) में चार सदस्यों की नियुक्ति करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है ताकि प्रभावी तरीके से उसके काम करने के लिए 13 सदस्यों का कोरम पूरा हो जाए।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने एनडीएमसी इलाके के दो निवासियों की याचिका पर केंद्र को गृह मंत्रालय, दिल्ली सरकार और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद् के मार्फत नोटिस जारी किये।

अदालत ने अधिकारियों से कहा कि चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करें और मामले में सुनवाई की अगली तारीख अगले वर्ष 12 जनवरी तय की।

याचिकाकर्ता गंगाराम और पवन थपलियाल ने कहा कि एनडीएमसी कानून के मुताबिक एनडीएमसी द्वारा अपने कार्य निष्पादित करने में विफल रहने से वे दुखी हैं।

याचिकाकर्ताओं के वकील अमित साहनी ने कहा कि कानून में स्पष्ट है कि परिषद् में 13 सदस्य होने चाहिए लेकिन एनडीएमसी केवल नौ सदस्यों के साथ काम कर रहा है क्योंकि केंद्र सरकार ने चार सदस्यों को नामित नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए