लाइव न्यूज़ :

विवाद के बीच उच्च न्यायालय ने ओडिशा फिल्म पुरस्कार समारोह को स्थगित किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 23:28 IST

Open in App

कटक, 13 दिसंबर ओडिशा उच्च न्यायालय ने 14 दिसंबर को होने वाले राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह को सोमवार को स्थगित कर दिया और कार्यक्रम के लिए चुनी गई सभी प्रविष्टियों का दोबारा मूल्यांकन किए जाने का निर्देश दिया।

यह आदेश निर्देशक बॉबी इस्लाम की एक रिट याचिका पर आया है, जिन्होंने दलील दी कि उनकी फिल्म एक मूल फिल्म होने के बावजूद 31वें ओडिशा फिल्म पुरस्कारों की अंतिम सूची में नहीं थी।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि दो अन्य फिल्मों को कई श्रेणियों में चुना गया है जबकि वे राज्य फिल्म पुरस्कार नियमों के तहत दौड़ में शामिल होने के लिए अयोग्य थीं क्योंकि वे मूल नहीं थीं।

न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा ने अपने आदेश में कहा कि मंगलवार को होने वाला समारोह स्थगित रहेगा।

इस मामले में अगली सुनवाई सात जनवरी को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा