लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी पात्रता के लिए इंटर्नशिप की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध संबंधी याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:19 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 सितंबर को होने वाली नीट-पीजी परीक्षा में भाग लेने के लिए एक अभ्यर्थी को सक्षम बनाने के वास्ते अनिवार्य एक साल का प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) पूरा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि वह परीक्षा आयोजित करने और कार्यक्रम तय करने का कार्य नहीं कर सकता है। उच्च न्यायालय ने परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों को इंटर्नशिप पूरा करने की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर करने का निर्देश देने का अनुरोध करने संबंधी याचिका खारिज कर दी। याचिका एक डॉक्टर ने दाखिल की थी जिन्होंने बरेली के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और परास्नातक डिग्री हासिल करना चाहते है। हालांकि, उनकी एक साल की इंटर्नशिप 25 अक्टूबर को ही पूरी होगी। न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गई राहत से अनिश्चित और बोझिल स्थिति पैदा होगी क्योंकि कुछ अभ्यर्थी हमेशा कट-ऑफ से चूक जाते हैं। अदालत ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता की दलीलें माननी हैं तो उन लोगों की शिकायतें सामने आएंगी जिनकी इंटर्नशिप 31 अक्टूबर के बाद जल्द ही पूरी हो जाएगी। याचिका का विरोध करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के वकील टी सिंहदेव ने कहा कि अदालत को परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों द्वारा तय की गई कट-ऑफ तारीख में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, जिसे सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। न्यायमूर्ति जालान ने मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा उसी परीक्षा से संबंधित मामले में पारित एक फैसले का भी उल्लेख किया और कहा, ‘‘मैं मद्रास उच्च न्यायालय के दृष्टिकोण से सहमत हूं। इन कारणों से रिट याचिका, लंबित आवेदन के साथ खारिज की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos