लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय का महाराष्ट्र सरकार को पालतू पशुओं की दुकानों की जानकारी देने का निर्देश

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:09 IST

Open in App

महाराष्ट्र में पालतू पशुओं की असंख्य दुकानों के गैरकानूनी तरीके से चलने पर संज्ञान लेते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार को यह बताने का निर्देश दिया कि असल में कितनी दुकानों के पास वैध मंजूरी है।मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ शिवराज पाटणे की एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें पालतू पशुओं की अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।पाटणे की वकील संजुक्ता डे ने कहा कि पालतू पशुओं की अवैध दुकानों को तत्काल बंद करने के उच्च न्यायालय के 2019 के आदेश के बावजूद असंख्य दुकानें बिना आवश्यक अनुमति के चल रही हैं।याचिकाकर्ता की वकील ने कहा कि वह खुद शहर के क्रोफोर्ड बाजार और कुर्ला इलाकों में पालतू पशुओं की अवैध दुकानों में गयी थीं। डे ने कहा, ‘‘ये दुकानें विदेशी पक्षियों और कुत्तों की प्रतिबंधित प्रजातियों की बिक्री कर रही हैं।’’वकील ने दलील दी कि पशु अत्याचार रोकथाम कानून, 1960 में मौजूद प्रावधानों के बावजूद राज्य में चल रही पालतू पशुओं की ज्यादातर दुकानों ने लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं दिया। पीठ ने कहा कि 2019 में सुनवाई के दौरान राज्य पशु कल्याण बोर्ड ने उच्च न्यायालय को बताया था कि इस कानून के प्रावधानों के तहत पालतू पशुओं के दुकानों के मालिकों को पंजीकरण के लिए बोर्ड के समक्ष अर्जी देनी होगी और संतुष्ट होने पर बोर्ड पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करेगा।अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील