लाइव न्यूज़ :

वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी, कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले के विरुद्ध होगी तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2025 16:35 IST

पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी हाल में राज्य की शांति व्यवस्था ना बिगड़े इसका पूरा ख्याल रखा जाए। वहीं, अगर कहीं कोई कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

Open in App

पटना: वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को एक पत्र जारी करते हुए विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। यह अलर्ट एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने जारी किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी हाल में राज्य की शांति व्यवस्था ना बिगड़े इसका पूरा ख्याल रखा जाए। वहीं, अगर कहीं कोई कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

बिहार सरकार के द्वारा कराए गए जातिगत सर्वे के आंकड़े अक्टूबर 2023 में जारी किए थे। सर्वे के मुताबिक बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ है। इसमें 81.99 फीसदी हिंदू और 17.70 फीसदी मुसलमान हैं। कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और दरभंगा पांच ऐसे जिले हैं जो सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले जिले हैं। ऐसे में इन जिलों के साथ ही पूरे राज्य में कहीं भी कानून-व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी ना आए इसे लेकर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। 

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा में पारित हो गया। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को विधेयक सदन में पेश किया था और चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने बताया था कि यह मुस्लिम समुदाय के हित में है। विधेयक को 288 के मुकाबले 232 मतों से सदन की मंजूरी मिली। इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की बैठक रात लगभग दो बजे तक चली और फिर ध्वनिमत से पारित हो गया। पंकज दराद ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर सतर्कता बरतने को कहा है। 

पंकज दराद ने कहा है कि अगर कहीं कोई कानून के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल उचित कानूनी कारवाई की जाए। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध जता रहे हैं। भारी विरोध के बीच केंद्र सरकार ने इस बिल को संसद में पेश कर दिया है। बिहार में मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध जता रहे हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और अधिकारियों को सचेत किया है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव