लाइव न्यूज़ :

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में बीएसएफ ने 200 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की

By भाषा | Updated: December 26, 2021 20:14 IST

Open in App

फिरोजपुर (पंजाब), 26 दिसंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को फिरोजपुर सेक्टर में दो अलग-अलग मामलों में 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह बरामदगी उसी क्षेत्र में 10 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए जाने के एक दिन बाद हुई है। पहले मामले में रविवार को 101 बटालियन से जुड़े जवानों ने सीमा चौकी मियांवली उत्तर के पास 22 पैकेटों में छुपाकर रखी गई 34 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 170 करोड़ रुपये आंकी गई है।

दूसरे मामले में, 116 बटालियन के जवानों ने सीमा चौकी मोहम्मदी वाला के पास से 30 करोड़ रुपये मूल्य के छह किलोग्राम हेरोइन के छह पैकेट जब्त किए। शनिवार को 136 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे बैरक के पास 10.852 किलोग्राम वजन के हेरोइन के 11 पैकेट बरामद किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां