लाइव न्यूज़ :

हेरोइन मामले का विजयवाड़ा से संबंध नहीं: पुलिस

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:43 IST

Open in App

अमरावती, 21 सितंबर गुजरात में दो दिन पहले मुंद्रा बंदरगाह पर हेरोइन की बड़ी खेप जब्त होने का एक घर के पते के अलावा विजयवाड़ा से कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आयात और निर्यात लाइसेंस जिस दंपत्ति के नाम दर्ज है, उनका भी इस खेप से कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाया और हो सकता है कि उनकी इस कंपनी का इस्तेमाल कुछ कपटी तत्वों ने कवर (बचने) के रूप में किया हो।

शहर के पुलिस आयुक्त बी श्रीनिवासुलु ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमारी टीम ने विस्तृत जांच की और विजयवाड़ा के घर के पते (लाइसेंस हासिल करने के लिए) को छोड़कर अब तक इस मामले से शहर का कोई संबंध नहीं स्थापित हो पाया। गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर दो दिन पहले राजस्व खुफिया निदेशालय ने 2,988.22 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। इस खेप को ‘अर्ध संसाधित टैल्क पत्थर’ घोषित किया गया, जिसका अफगानिस्तान से संबंध बताया गया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुछ अफगान की भूमिका की जांच की जा रही है।

विजयवाड़ा पुलिस ने कहा कि हेरोइन की खेप दरअसल नई दिल्ली पहुंचने वाली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'