लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग और गवर्नर के बीच लटके अपने भाग्य पर कहा, "अगर मैं मुजरिम हूं तो सज़ा सुना दीजिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2022 17:50 IST

हेमंत सोरेन ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के मामले में कहा कि वो एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो खुद चुनाव आयोग और गवर्नर से सजा की मांग कर रहे हैं लेकिन वो उनके खिलाफ मामले को लंबित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत सोरेन ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में गवर्नर और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया हेमंत सोरेन ने कहा कि वो ऐसे सीएम हैं, जो खुद चुनाव आयोग और गवर्नर से सजा की मांग कर रहे हैंउन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि यह विरोधियों का षड्यंत्र है, अगर मुजरिम हूं तो सज़ा दें

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए स्वयं के लिए खनन आवंटन मामले में चुनाव आयोग द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद पनपे सियासी गतिरोध और उसमें राज्यपाल रमेश बैस की भूमिका को लेकर सवाल खड़ा किया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वो एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो खुद चुनाव आयोग और गवर्नर से अपनी सजा की मांग कर रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ मामले को लंबित किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "राज्य में कृत्रिम बवंडर बनाया जा रहा है। राज्यपाल और चुनाव आयोग के संदर्भ में कहूंगा कि यह भारत की पहली घटना होगी कि एक मुख्यमंत्री खुद राज्यपाल महोदय और चुनाव आयोग से हाथ जोड़कर एक मुख्यमंत्री को क्या सज़ा मिलनी चाहिए उसका आग्रह कर रहा है।"

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने खिलाफ मामले को लटकाये जाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, "यह हमारे विरोधियों द्वारा षड्यंत्र रचने का काम किया जा रहा है। अगर मैं मुजरिम हूं तो हमें सज़ा सुना दी जाए। अगर मैं गुनहगार हूं और इतने दिनों तक सजा नहीं सुनाई जा रही है तो मैं इस पद पर किस हैसियत से बैठा हूं? इसका जवाब उनको देना है।"

मालूम हो कि खनन लीज आवंटन मामले में दोषी पाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से की थी। चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन को ऑफिस ऑफ प्रॉफिट और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9(A) के तहत मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए स्वयं के नाम से खनन लीज के आवंटन का दोषी पाया था।

इस मामले का खुलासा शिवकुमार शर्मा नाम के एक एक्टिविस्ट द्वारा सूचना के अधिकार के तहत दो जनहित याचिकाओं के माध्यम से हुई थी। जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खनन वन मंत्री का पद संभालते हुए अपने पद का दुरुपयोग करके राजधानी रांची के नजदीक ‘स्टोन क्यूएरी माइंस‘ को अपने नाम आवंटित करवा लिया था।

इसके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर यह भी आरोप था कि उनके परिवार ने ‘शैल कंपनियों’ के जरिये अकूत धन का निवेश किया है और उसके जरिये धन का अर्जन किया है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनचुनाव आयोगझारखंडBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह