लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren Oath Ceremony: 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन?, मुख्यमंत्री के रूप में चौथा कार्यकाल, जानिए लाइव अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 10:38 IST

Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा।

Open in App
ठळक मुद्देगमलियल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं।शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के पोस्टर पूरे रांची में देखे जा सकते हैं।

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन आज यानी बृहस्पतिवार को यहां एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 49 वर्षीय नेता का मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा।

https://www.lokmatnews.in/india/hemant-soren-oath-ceremony-live-updates-soren-oath-november-284-cm-5-former-cms-attend-mallikarjun-kharge-rahul-gandhi-tejashwi-yadav-to-ranchi-see-list-b507/

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं।

शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के पोस्टर पूरे रांची में देखे जा सकते हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा यातायात नियम लागू कर दिए गए हैं। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची शहर में स्कूल बंद है। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी और पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सिर्फ सोरेन शपथ लेंगे।

विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। झामुमो के एक नेता ने बताया कि इस बैठक में अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित होने की संभावना है जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू शामिल हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) (लिबरेशन) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

सोरेन ने कहा, ‘‘यह बहुत खुशी की बात है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर इतने सम्मानित नेता हमारे साथ हैं।’’ उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार शाम को मोरहाबादी मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

झारखंड : नयी सरकार के शपथ ग्रहण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची के स्कूल रहेंगे बंद

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रांची शहर में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक यह समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा और राज्य भर से हजारों लोगों के इसमें शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से शहर में यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को मोरहाबादी मैदान में होगा।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024हेमंत सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2024BJPझारखंडशिबू सोरेनJharkhandshibu soren
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप