लाइव न्यूज़ :

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का फैसला, गुटका व पान मसाला के उत्पादन एवं बिक्री पर प्रतिबंध एक साल के लिए बढ़ा

By भाषा | Updated: July 22, 2020 05:48 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 22 अप्रैल को सभी तरह के तंबाकू उत्पादों पर रोक लगा दी गई थी ताकि लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से हतोत्साहित किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देयह निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हैं। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है।

रांची: झारखंड सरकार ने तंबाकू एवं निकोटिन वाले गुटका तथा पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, वितरण तथा बिक्री पर राज्य में अगले वर्ष 25 जुलाई तक के लिए रोक बढ़ा दी है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह रोक जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बढ़ायी गयी है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य में 22 अप्रैल को सभी तरह के तंबाकू उत्पादों पर रोक लगा दी गई थी ताकि लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से हतोत्साहित किया जा सके।

यह निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने आज जारी किये।  

बता दें कि झारखंड में मंगलवार को 373 कोरोन पॉजिटिव केस मिले हैं। यह एक दिन में अबतक मिले मरीजों के मामले में अबतक सबसे अधिक आंकड़ा है। आज राजधानी रांची में सबसे अधिक 106 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जबकि जमशेदपुर में दो, सरायकेला में 2, धनबाद में एक और रांची में एक कोरोना संक्रमितों समेत कुल 6 कोरोना मरीजों की आज मौत हो गई।

आज के ताजा आंकड़ों के साथ राज्‍य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या जहां 6200 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 74 पर पहुंच गया। आज 107 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्‍त भी हुए हैं। मंगलवार को मिले कोरोना मरीजों में रांची में 106, पाकुड़ में 65, गढ़वा में 39, गोड्डा में 35, लातेहार में 19, साहिबगंज में 17, धनबाद में 16 है।

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल