लाइव न्यूज़ :

झारखंड: रघुवर दास सरकार के निर्णय को हेमंत सोरेन सरकार ने पलटा, अब एक रुपए में महिलाएं नहीं खरीद पाएंगी 50 लाख रुपए तक की संपति

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2020 18:05 IST

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आधी आबादी अर्थात महिलाओं के नाम पर एक रुपए में होने वाली जमीन रजिस्ट्री का प्रावधान को समाप्त कर दिया है, जिसे रघुवर सरकार के समय में शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबजट सत्र के दौरान भी सरकार की ओर से इस योजना को जारी नहीं रखने का एलान किया गया था। रेल मंत्री पीयूष गोयल झारखंड सरकार पर ट्रेन को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं।

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आधी आबादी अर्थात महिलाओं के नाम पर एक रुपए में होने वाली जमीन रजिस्ट्री का प्रावधान को समाप्त कर दिया है। भूमि सुधार एवं राजस्व सचिव के के सोन के हस्ताक्षर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। नियम बन अथा कि केवल एक रुपए में महिलाओं के नाम 50 लाख रुपये तक की अचल संपत्ति के रजिस्ट्रेशन की जायेगी, लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर उत्पन्न हुए आर्थिक कारणों के मद्देनजर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। 

उल्लेखनीय है कि रघुवर सरकार के समय यह योजना लाई गई थी। इसके तहत महिलाओं को 50 लाख तक की संपत्ति के निबंधन कराने पर केवल एक रुपए का स्टांप शुल्क देना पड़ता था। हालांकि, इससे महिलाओं के नाम से जमीन रजिस्ट्री की तादाद में कोई खास वृद्धि नहीं देखी गई। इसलिए सरकार में आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे वापस लेने की घोषणा की थी। बजट सत्र के दौरान भी सरकार की ओर से इस योजना को जारी नहीं रखने का एलान किया गया था। 

जानकारों का मानना है कि इस योजना को वापस लेने से भी महिलाओं को कोई खास नुकसान नहीं है, क्योंकि संपत्ति की चाहत रखने वाले लोगों पर निबंधन शुल्क कम या ज्यादा होने से इसकी खरीद-बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। हालांकि इससे खजाने में कुछ अतिरिक्त आमदनी जरूर आएगी। वहीं, झारखंड के सभी निबंधन कार्यालय आज से खुलने लगे हैं। 53 दिनों बाद प्रदेश भर में जमीन, फ्लैट या दूसरी संपत्ति की खरीद-बिक्री का निबंधन शुरू हो गई है। 

कोरोना की रोकथाम के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग बरतने के मद्देनजर निबंधन कार्यालयों को बंद किया गया था। निबंधन महानिरीक्षक ने अपने पत्र में कहा है कि हर कार्यालय में एक दिन में 40 दस्तावेजों का ही निबंधन होगा। दस्तावेज निबंधन से जुडे पक्षों को विशेष अनुमति से ही निबंधक के कक्ष में प्रवेश की अनुमति होगी। उपायुक्तों को हर निबंधन कार्यालय में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए कहा गया है।

यहां बता दें कि झारखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार बढ़ गई है। खासकर एक मई के बाद से। एक मई के पहले राज्य में कुल 110 मरीज थे। 31 मार्च को रांची में पहला केस मिला था। हिंदपीढ़ी की एक मलेशियाई महिला पॉजिटिव मिली थी। लेकिन अभी राज्य में 215 मरीज हो गये हैं। इस बीच एक और खबर आ रही है, जिसमें लॉकडाउन के बीच दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के मुद्दे पर अब केंद्र और राज्य सरकार में तकरार शुरू हो गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल झारखंड सरकार पर ट्रेन को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं देने का आरोप लगा रहे हैं।

टॅग्स :झारखंडप्रॉपर्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम