गुजरात विधानसभा के 2022 के चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जिताने में सहयोग करें कार्यकर्ता: शाह

By भाषा | Published: November 24, 2021 11:48 PM2021-11-24T23:48:43+5:302021-11-24T23:48:43+5:30

Help workers in winning record seats in the 2022 Gujarat Assembly elections: Shah | गुजरात विधानसभा के 2022 के चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जिताने में सहयोग करें कार्यकर्ता: शाह

गुजरात विधानसभा के 2022 के चुनाव में रिकॉर्ड सीटें जिताने में सहयोग करें कार्यकर्ता: शाह

सूरत, 24 नवंबर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्थानीय नेतृत्व को रिकॉर्ड संख्या में सीटें जिताने में मदद करें। गांधीनगर से भाजपा के सांसद शाह ने डिजिटल माध्यम से सूरत में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने “स्नेह मिलन” समारोह में अपने सम्बोधन में कहा, “2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पार्टी के नेतृत्व ने रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मैं चाहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ सहयोग कर स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से सीटें जीतने के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करें।”

भाजपा ने 182 सीटों वाली विधानसभा में 2017 में लगभग सौ सीटें जीती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Help workers in winning record seats in the 2022 Gujarat Assembly elections: Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे