लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर घोटाला: जमानत मिलने पर भागूंगा नहीं, रतुल पुरी ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: November 23, 2019 05:47 IST

पुरी की ओर से ही पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लुथरा ने अदालत से कहा कि उन्हें हमेशा जेल में नहीं रखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर उन्हें वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में जमानत दे दी गई तो वह भागेंगे नहीं ईडी ने चार सितंबर को पुरी को गिरफ्तार किया था।

व्यावसायी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि अगर उन्हें वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में जमानत दे दी गई तो वह भागेंगे नहीं। पुरी ने अपने लिए जमानत की मांग करते हुए अदालत से कहा कि इस संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मामले में वह आरोपी नहीं हैं और प्रवर्तन निदेशालय ने उसी प्राथमिकी के आधार पर मौजूदा मामला दर्ज किया है, ऐसे में उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

पुरी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार से कहा कि ईडी की शिकायत के अनुसार जिन नौ कंपनियों में धन गया था मैं उनसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी रूप में नहीं जुड़ा हूं और न ही उसका निदेशक और शेयरधारक हूं। पुरी की ओर से ही पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लुथरा ने अदालत से कहा कि उन्हें हमेशा जेल में नहीं रखा जा सकता है।

उन्होंने अदालत से कहा, ‘‘जमानत मिलने पर मैं कहीं भागने नहीं वाला। मुझे हमेशा के लिए जेल में नहीं रखा जा सकता है। जमानत नियम है और कारागार अपवाद।’’ ईडी ने चार सितंबर को पुरी को गिरफ्तार किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'