लाइव न्यूज़ :

Weather News: बिहार और बंगाल में भारी बारिश की संभावना, कर्नाटक व केरल के कई हिस्सों में हुई बारिश

By भाषा | Updated: September 21, 2020 07:13 IST

पिछले 12 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर में अब तक 78 फीसदी कम बारिश हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को भारी बारिश के कारण केरल के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना हैं क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है।

नयी दिल्ली: कर्नाटक और केरल में रविवार को भारी बारिश हुई। दोनों राज्यों के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना हैं क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को उमस भरी गर्मी रही और यहां अगले दो-तीन दिन तक बारिश के आसार नहीं है।

पिछले 12 दिन से दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर में अब तक 78 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं रविवार को भारी बारिश के कारण केरल के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है। कर्नाटक के एर्नाकुलम जिले के अधिकारियों ने कहा कि मुवत्तुपुझा नदी बाढ़ के स्तर तक पहुंच रही है जिससे एर्नाकुलम और कोट्टायम जिलों में बाढ़ आने की आशंका है। पड़ोसी राज्य तेलंगाना में सोमवार को अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। विज्ञप्ति के अनुसार आदिलाबाद, करीमनगर, निजामाबाद, वारंगल और खम्मम में बारिश होने की संभावना है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सभी पुलिस अधीक्षकों और जिलाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव क्षेत्र बनने से ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस मौसम में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की संभावना को देखते हुए मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 22 सितंबर तक ओडिशा तट पर नहीं जाएं और समुद्र में नहीं उतरें। भाषा शुभांशि सुभाष सुभाष

टॅग्स :मौसमबिहारपश्चिम बंगालओड़िसाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल