लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में भारी बारिश, चेंबरमबक्कम जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:53 IST

Open in App

चेन्नई, पांच जनवरी चेन्नई और उसके उपनगरों में मंगलवार सुबह से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण अधिकारियों को यहां चेंबरमबक्कम जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला करना पड़ा, वहीं अदयार नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

कई सप्ताह के अंतराल के बाद शहर में हो रही लगातार बारिश की वजह से कई सड़कों पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी तथा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

चेन्नई स्थित मौसम कार्यालय ने राज्य के विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, कांचीपुरम, कुड्डलूर, नागपट्टिनम और तिरुवन्नमलाई जिलों में एवं पुडुचेरी में मंगलवार को भारी बारिश (7 सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर तक) की चेतावनी जारी की है।

अधिकारियों ने कहा कि चेन्नई की पानी की जरूरतें पूरा करने के प्रमुख स्रोत चेंबरमबक्कम से 500 क्यूसेक पानी अदयार नदी में छोड़ा जाएगा।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा