लाइव न्यूज़ :

भारत के इन राज्यों में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:31 IST

Open in App

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही अगले तीन दिनों में दक्षिण, पश्चिम और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और इसके बाद तीव्रता में कमी आएगी।

विभाग के मुताबिक, संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण पांच से सात सितंबर के बीच दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि उत्तर मराठवाड़ा, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कोंकण और गुजरात के क्षेत्र में सात-नौ सितंबर के दौरान वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, सात-आठ सितंबर के दौरान उत्तरी कोंकण में, आठ सितंबर को मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में और सात सितंबर को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अत्याधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसी तरह, सात-नौ सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम