लाइव न्यूज़ :

उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बनने से पूर्वी भारत में 18, 19 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 17 सितंबर को चक्रवात बनने से पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि उत्तर और मध्य भारत में बृहस्पतिवार तक काफी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 17 सितंबर को एक चक्रवात विकसित होने की संभावना है। इसके 18-19 सितंबर को पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के व्यापक क्षेत्रों में बारिश करने तथा छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश करने की संभावना है। ’’

इस हफ्ते की शुरूआत में, एक गहरे अवदाब से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हुई।

आईएमडी ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में 16 सितंबर तक अधिक बारिश होने और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर उत्तर-पश्चिम भारत में 15से 17 सितंबर तक छिटपुट या व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 सितंबर को, हरियाणा में 16 सितंबर को, पश्चिम राजस्थान में 17-18 सितंबर को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा