लाइव न्यूज़ :

चक्रवात गुलाब के कारण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:53 IST

Open in App

अमरावती, 27 सितंबर आंध प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोमवार को जबरदस्त बारिश हुयी । बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत के साथ ही वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ कर दो हो गयी है ।

बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में चक्रवात के प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटे में 30 साल में सबसे अधिक 33.3 सेमी बारिश हुयी है, जिससे सोमवार को एक महिला की मौत हो गयी जबकि रविवार से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या दो हो गयी है। रविवार को प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बंगाल की खाड़ी में एक मछुआरे की मौत हो गयी थी ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने बारिश प्रभावित जिलों के कलेक्टरों के साथ स्थिति की समीक्षा की और राहत कार्यों को और तेज करने का निर्देश दिया ।

मुख्यमंत्री ने चक्रवाती तूफान में मरने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

विजयनगरम जिले के कलेक्टर ए सूर्यकुमार के अनुसार जिले में 13,122 हेक्टेयर में लगी फसल और 291 हेक्टेयर में लगी बागबानी क्षतिग्रस्त हो गयी है । चक्रवात के कारण नौ मवेशियों की भी मौत हो गयी ।

चक्रवात के कारण उखड़े पेडों को सड़कों से हटा दिया गया है और क्षतिग्रसत बिजली लाइनों को ठीक कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, ईस्ट गोदावरी एवं पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिलों में पिछले 24 घंटों में 450 स्थानों पर 60.3 मिमी से 333 मिमी बारिश दर्ज की गयी है।

उत्तरी तटीय आंध्र में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा