लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में आज से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 1, 2018 10:36 IST

दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक मानसून की हल्की बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट का दौर बरकरार रहने से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 01 जुलाईः दक्षिण पश्चिम मानसून देशभर में पहुंच चुका है और कई जगहों पर झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस दौरान देश के उत्तर तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई। इधर, उत्तर पश्चिम मानसून सवार्धिक गुजरात, कोंकण, गोवा, जम्मू कश्मीर और मेघालय में सक्रीय हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, छह जुलाई तक मानसून की सक्रियता हिमालय के तराई क्षेत्र में रहेगी। इसके चलते पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और बिहार के कुछ इलाकों में रविवार से मंगलवार तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है। 

इस बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक मानसून की हल्की बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट का दौर बरकरार रहने से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि इस बीच उमस भरी गर्मी लोगों के लिये परेशानी का सबब बन सकती है।

वहीं, जम्मू कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में कई जिलों में वर्षा जनित हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कश्मीर में रुक-रुक कर बारिश जारी रहने के बाद घाटी में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है, जबकि घाटी के दक्षिणी हिस्सों में पानी का स्तर घट रहा है।

अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर और ग्रीष्मकालीन राजधानी सहित मध्य कश्मीर के निचले इलाकों में भी बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। खराब मौसम के चलते घाटी में शनिवार को स्कूल बंद रहे हैं। निचले इलाके और श्रीनगर में झेलम नदी के तट पर रहने वाले लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है।

इस बीच अरूणाचल प्रदेश के लोअर सिआंग जिले में शुक्रवार को भूस्खलन की घटना में घायल हुए आईटीबीपी के एक जवान की शनिवार को मौत हो गई और इस तरह मरने वाले जवानों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

टॅग्स :मानसूनमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे