लाइव न्यूज़ :

चुनावी बॉन्ड पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 12, 2019 18:58 IST

कांग्रेस के प्रवक्ता मनु अभिषेक सिंघवी ने न्यायालय के फैसले पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह एक बड़ा झटका है जो सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा को दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस इस मुद्दे को लंबे मुद्दे से उठा रही थी उसने चुनाव आयोग से भी गुहार लगाई थी कि चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा काले धन को सफेद कर उसका उपयोग कर रही है. कांग्रेस को उम्मीद है कि जो सीलबंद लिफाफा अदालत में पहुंचेगा उसे खोला जाएगा और तब सार्वजनिक होगा कि भाजपा किस तरह करोड़ो-करोड़ चुनाव पर खर्च कर रही है.

नयी दिल्ली 12 अप्रैल : चुनावी बॉन्ड को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश आने के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गयी है. कांग्रेस ने दावा किया कि सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा बॉन्ड से मिली रकम के खुलासा होने के बाद अब भाजपा को पैसा देने वालों  पर ब्रेक लग जाएगा. 

कांग्रेस के प्रवक्ता मनु अभिषेक सिंघवी ने न्यायालय के फैसले पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह एक बड़ा झटका है जो सर्वोच्च न्यायालय ने भाजपा को दिया है. सिंघवी ने आश्चर्य जताया कि चुनावी बॉन्ड के जरिए जो भी रकम आई उसका 94.5 फीसदी भाजपा के खाते में गया और पांच फीसदी से कम में सारे दूसरे राजनीतिक दल निपट गये. 

गौरतलब है कि कांग्रेस इस मुद्दे को लंबे मुद्दे से उठा रही थी उसने चुनाव आयोग से भी गुहार लगाई थी कि चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा काले धन को सफेद कर उसका उपयोग कर रही है. लेकिन अब जब सर्वोच्च न्यायालय ने कह दिया है कि 30 मई तक जो भी पैसा चुनावी बॉन्ड के रुप में मिला है उसका पूरा विवरण सीलबंद लिफाले में अदालत को सौंपा जाए. 

कांग्रेस को उम्मीद है कि जो सीलबंद लिफाफा अदालत में पहुंचेगा उसे खोला जाएगा और तब सार्वजनिक होगा कि भाजपा किस तरह करोड़ो-करोड़ चुनाव पर खर्च कर रही है. सिंघवी ने यह भी उम्मीद जताई कि इस खुलासे के बाद यह भी साफ हो जाएगा कि किसने कितना पैसा दिया, यह पैसा कहां से आया, यह काला धन तो नहीं था तथा क्या विदेशी ताकतें भारतीय कंपनियों के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने के लिए चंदा तो नहीं दे रही थी. 

इस विवाद के बनने से अब यह सवाल भी खड़े हो गए है कि आखिर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पांच कानूनों में संशोधन कर क्यों बदला. चंदे की रकम जो सीमा निर्धारित की गयी थी आखिर उसे क्यों हटाया गया, गुप्त दान की जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रावधान क्यों डाला गया, यह सभी तथ्य सार्वजनिक होगें. भाजपा को चंदे से मिली रकम के आंकड़े बताते हुए सिंघवी ने 2018 से तुलना की और कहा कि एक वर्ष में भाजपा को 62 फीसदी अधिक चंदा मिला है. यह पैसा किस बैंक खाते से आया और चंदा देने वाला कौन था.  बेहतर हो कि भाजपा पहले ही यह खुलासा कर दें.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुप्रीम कोर्टकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों