कुपवाड़ा के मच्छेल में भारी हिमस्खलन, 56 राष्ट्रीय रायफल्स के तीन जवान मारे गये, दो को राहत कार्य में बचाया गया
By सुरेश एस डुग्गर | Published: November 18, 2022 11:46 PM2022-11-18T23:46:39+5:302022-11-18T23:49:54+5:30
कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर भारी हिमस्खनल के लिए सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। वहीं बर्फ में फंसे दो जवानों को बचा लिया गया है।

फाइल फोटो
जम्मू: कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर भारी हिमस्खनल के लिए सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। सेना ने हादसे के बाद विशेष अभियान चलाकर बर्फ में दबे हुए तीनों जवानों के शवों को निकाल लिया है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में मारे गये तीनों ही जवान 56 आरआर यूनिट के थे और ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
इस संबंध में सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। पेट्रोलिंग के दौरान जवानों के उपर अचानक बर्फ का भारी हिस्सा खिसक कर आ गिरा। जिसमें तीन जवान बुरी तरह फंस गये, वहीं राहत और बचाव कार्य में 2 जवानों को बचा लिया गया, लेकिन बर्फ में दबने के कारण 3 जवानों की मौत हो गई। मारे गये तीनों जवान अल्मोड़ा के नज़दीक पोस्ट पर तैनात थे। जिनके सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव हैं।
बचाव अभियान खत्म होने के बाद सेना ने तीनों जवानों के शवों को 168 एमएच ड्रगमुल्ला शिफ्ट किया है और अब आगे की सैन्य प्रक्रिया की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हताहत हुए जवानों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
भारतीय सेना ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में 3 जवानों की लाइन ऑफ ड्यूटी के दौरान भारी बर्फबारी के कारण जान चली गई है। जबकि हिमस्खलन में फंसे 2 को बचा लिया गया है।