लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में शामिल होंगी अधिकतर बीमारियां

By भाषा | Updated: July 25, 2018 05:00 IST

इरडा समय-समय पर स्वास्थ्य बीमा की मानकीकरण तथा इनमें पारदर्शिता बढ़ाने तथा समानता लाने के लिए दिशानिर्देश जारी करता रहता है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जुलाईः भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने मंगलवार को कहा कि उसने स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों के दायरे से बाहर की बीमारियों की संख्या को कम करने की प्रक्रिया शुरू की है। इरडा के इस कदम को उपभोक्ताओं के अनुकूल माना जा रहा है। 

इरडा समय-समय पर स्वास्थ्य बीमा की मानकीकरण तथा इनमें पारदर्शिता बढ़ाने तथा समानता लाने के लिए दिशानिर्देश जारी करता रहता है। इनमें स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों में इस्तेमाल होने वाली शब्दावली के मानकीकरण के अलावा गंभीर बीमारियों के लिए नामावली तथा प्रक्रियाओं के मानकीकरण संबंधी दिशानिर्देश शामिल होते हैं। 

इरडा ने अपने आदेश में कहा कि स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही उनके द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि उद्योग इस बारे में समान रुख अपनाए। उत्पाद डिजाइन में किसी बीमारी को बाहर रखने के बारे में सभी कंपनियों द्वारा समानता का रुख अपनाया जाए। 

इस उद्देश्य से नियामक ने दस सदस्यीय समिति बनाई है और उसे आठ सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। समिति के प्रमुख इरडा के कार्यकारी निदेशक (स्वास्थ्य) सुरेश माथुर हैं। देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :बीमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

कारोबारEPFO Free Insurance: PF अकाउंट होल्डर्स को फ्री में मिलता है 7 लाख का बीमा, जानें आपको कैसे मिलेगा फायदा

भारतInsurance Scheme: बड़े काम की है ये सरकारी बीमा योजना, जानिए PMJJBY और PMSBY के बारे में सबकुछ

कारोबारघर बैठे आसानी ने बनेगा आयुष्मान वय वंदना कार्ड, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज; जानें आयुष्मान ऐप से कैसे होगा डाउनलोड

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया