लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर रविवार दोपहर दो बजे तक 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

अर्थ12 जी20 शिखर सम्मेलन

कोविड-19 को लेकर एकजुट होने के आह्वान के साथ शुरू हुआ जी-20 शिखर सम्मेलन

दुबई, कोरोना वायरस महामारी (कोविड-19) के खिलाफ दुनिया के शीर्ष ताकतवर नेताओं के एकजुट होकर लड़ने के आह्वान के साथ इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन की शनिवार को शुरुआत हुई। यह सम्मेलन कोविड-19 के दौर में आभासी तरीके से हो रहा है।

प्रादे20 उप्र लीड मोदी पेयजल

विंध्‍य क्षेत्र में 5555 रू करोड़ की पेयजल परियोजना का मोदी ने किया शिलांन्‍यास,

लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन के अन्‍तर्गत विंध्‍य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों में 5555.38 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होने वाली 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्‍यास वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से किया।

दि6 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 45,209 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 90.95 लाख हुई

नयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के 45,209 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90.95 लाख हो गई। वहीं स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई।

दि9 वायरस गृह मंत्रालय दिल्ली

कोविड-19: दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या एंटीजन जांच से पहली बार हुई अधिक

नयी दिल्ली, दिल्ली में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत 3.7 लाख से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया गया और राष्ट्रीय राजधानी में ऐसा पहली बार हुई है जब आरटी-पीसीआर जांच की संख्या रैपिड एंटीजन जांच से अधिक हो गई है।

दि5 दिल्ली सर्दी

दिल्ली में पिछले 17 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह, शहर के कई हिस्सों में शीत लहर

नयी दिल्ली, दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है।

प्रादे21 मप्र भूकंप

मध्य प्रदेश के सिवनी में भूकंप के दो झटके, कोई जनहानि नहीं

सिवनी, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रविवार को भूकंप के दो झटके आये जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 और 2.7 मापी गई है। इसमें अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अर्थ4 एफपीआई प्रवाह

एफपीआई ने नंवबर में भारतीय बाजारों में 49,553 करोड़ रुपये डाले

नयी दिल्ली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने में अब तक भारतीय बाजारों में 49,553 करोड़ रुपये डाले हैं। उच्च तरलता की स्थिति तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों को लेकर असमंजस दूर होने के बाद वैश्विक संकेतक बेहतर हुए हैं, जिससे भारतीय बाजारों में एफपीआई का निवेश बढ़ा है।

वि12 अमेरिका बाइडन भारत

बाइडन प्रशासन की भारत के साथ अधिक सुविचारित साझेदारी होगी: विशेषज्ञ

वाशिंगटन, विदेश नीति की एक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ ने कहा है कि आगामी बाइडन प्रशासन भारत के साथ और अधिक सोच-विचार वाली साझेदारी रखेगा और उसे क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए भारत के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

वि3 इजराइल गाजा रॉकेट

गाजा के आतंकवादियों ने इजराइल पर रॉकेट दागा :सेना

यरूशलम, इजराइल की सेना ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में फलस्तीनी लड़ाकों ने शनिवार रात को इजराइल पर एक रॉकेट दागा जिसके बाद इजराइल के दक्षिणी शहर अश्केलॉन में सायरन बजने लगे।

खेल6 खेल जम्पा कोहली

कोहली मैदान पर बेहद प्रतिस्पर्धी, लेकिन मैदान के बाहर एकदम अलग : जम्पा

सिडनी, आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की मैदान के अंदर की छवि भले ही आक्रामक बल्लेबाजी सुपरस्टार की हो लेकिन हाल में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुई चर्चा में वह बहुत ही ‘कूल’ खिलाड़ी के तौर पर सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos