लाइव न्यूज़ :

एचडी कुमारस्वामी ने देश के आर्थिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 25, 2019 05:25 IST

जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने देश के कथित खराब आर्थिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

Open in App

जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने देश के कथित खराब आर्थिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विदेशी दौरों की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि जब देश के वित्तीय हालात खराब हो रहे हैं तब वह अपना अधिकतर समय विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ हाथ मिलाने में बिता रहे हैं।’’

यशवंतपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी टी एन जवरायी गौड़ा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भारत में आज की स्थिति के बारे में सोचिये। देश की स्थिति खराब हो रही है। देश में वित्तीय अराजकता की स्थिति है। युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं और वस्त्र उद्योग जहां लड़कियों को रोजगार मिलता है बंद हो रहे हैं।”

कुमारस्वामी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “आज जब युवाओं के पास रोजगार नहीं है तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में एक मेहमान की तरह आते हैं। वह अपना अधिकतर समय विदेश यात्रा में राष्ट्राध्यक्षों से हाथ मिलाने में गुजारते हैं। वे देश को वहां (विदेश) से चला रहे हैं।”

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीनरेंद्र मोदीभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे