लाइव न्यूज़ :

'सीएम सिद्धारमैया में कोई नैतिकता नहीं है', कर्नाटक कांग्रेस पर बोले एचडी देवेगौड़ा

By अनुभा जैन | Updated: September 11, 2023 14:26 IST

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। अंतिम फैसला लेने से पहले बीजेपी हर पहलु पर विचार करेगी।

Open in App

बेंगलुरु:  बेंगलुरु में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में सवाल पूछते हुए एचडी देवेगौड़ा ने  कहा, “क्या बीजेपी को मैसूर, मांड्या और रामनगर में वोट शेयर का आनंद नहीं मिला है? जद(एस) की ताकत को भी गलत न समझें।

विजयपुरा, रायचूर और बीदर में हमारे वोटों के बिना, भाजपा वहां लोकसभा सीटें नहीं जीत सकती। चिक्काबल्लापुरा में जद(एस) के 2.8 लाख वोटों के बिना भाजपा सीट नहीं जीत सकती।

गौड़ा ने आगे कहा, ’’पार्टी को बचाने के लिए मैंने पीएम मोदी समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। मैंने भाजपा को उन निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में बताया जहां जद (एस) का गढ़ और संभावनाएं हैं।

हमने विशेष रूप से कोई सीट नहीं मांगी है, यहां तक कि उन्होंने भी नहीं मांगी है।’’ देवेगौड़ा ने लोगों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हुए कहा, “जद(एस) को बचाने के लिए 40 साल का प्रयास करना पड़ा और क्षेत्रीय पार्टी बनाना आसान नहीं है।”

विचारधारा पर सिद्धारमैया के बयान की आलोचना करते हुए, एचडी देवेगौड़ा ने सवाल किया, “कांग्रेस पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ क्या कर रही है? सीएम सिद्धारमैया में विचारधारा के बारे में बात करने की कोई नैतिकता नहीं है।”

पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि 2006 में दोनों पार्टियों के बीजेपी-जेडी(एस) गठबंधन को कर्नाटक राज्य में आदर्श सरकारों में से एक माना जाता था। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि पार्टी के सम्मान को नुकसान न पहुंचे इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता मुझ पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि जद (एस) एकमात्र पार्टी है जो अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करती है।

सीएम इब्राहिम अब जद (एस) के राज्य पार्टी अध्यक्ष हैं, उन्होंने क्षेत्रीय पार्टी सेटअप में शामिल होने के लिए कांग्रेस और एमएलसी पद छोड़ दिया था।

कांग्रेस अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए बीजेपी को लेकर डर पैदा करने की कोशिश कर रही है। इब्राहिम के लिये यह पसंद एक बात है पर अल्पसंख्यकों को पार्टी कभी नहीं छोड़ेगी।

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। अंतिम फैसला लेने से पहले बीजेपी हर पहलु पर विचार करेगी।

जद (एस) द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन समझौते की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, कई जद (एस) विधायकों ने खुले तौर पर फैसले का विरोध करते हुए अपना गुस्सा दिखाया।

जद (एस) पार्टी के सदस्यों का कहना है कि लगभग सात ऐसे विधायक हैं जिन्होंने भाजपा के साथ करीबी लड़ाई लड़ी है और 11 अन्य हैं जो मई में विधानसभा चुनाव से पहले जद (एस) में भाजपा से आए और हार गए। अगर गौड़ा ने तुरंत उनकी चिंता का समाधान नहीं किया तो संकट और भी बदतर हो जाएगा।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाकर्नाटककांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए