लाइव न्यूज़ :

झारखंड के धनबाद में हाजरा क्लीनिक में लगी आग, डॉक्टर दंपती सहित छह लोगों की गई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2023 15:28 IST

मृतकों में डॉ विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा, भगीना सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा देवी एवं डॉ विकास के दो अतिथि शामिल हैं। सभी की मौत आग से जलकर नहीं, बल्कि जहरीली धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में अस्पताल प्रबंधक हाजरा परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, 2 घायल हुएघायलों को एसएनएमसीएच भेजा गया, जहां दोनों का इलाज जारी हैदमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

धनबाद:झारखंड में धनबाद शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलिफोन एक्सचेंज रोड के हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार को देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में अस्पताल प्रबंधक हाजरा परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हो गये। घायलों को एसएनएमसीएच भेजा गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। 

दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों में डॉ विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा, भगीना सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा देवी एवं डॉ विकास के दो अतिथि शामिल हैं। सभी की मौत आग से जलकर नहीं, बल्कि जहरीली धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। 

डॉ हाजरा के दो पालतू कुत्ते की भी दम घुटने से मौत हुई है। डॉ विकास हाजरा अस्पताल के संस्थापक डॉ सीसी हाजरा के पुत्र एवं डा. प्रेमा हजारा उनकी पुत्रवधू थीं। इसमें राहत की बात यह है कि अस्‍पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

बताया जाता है कि शुक्रवार-शनिवार को देर रात लगभग 1:00 बजे अस्पताल में आग लग गई। घटना के बाद अग्निशमन दल की टीम एवं पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाया गया और वहां से पीड़ित लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। 

आनन-फानन में सभी को पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। आग इतनी भयावह थी कि इसके धुएं की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बारे में अस्पताल के गार्ड बंटी व इलेक्ट्रीशियन अनिल ने बताया कि रात के लगभग दो बजे घर के ऊपर से कुक तारा देवी अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रही थी।

सूचना पाकर बैंकमोड़ थाना पुलिस एवं अग्निशमन टीम पुराना बाजार एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा अस्पताल पहुंची। सभी शवों को निकालकर एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्‍पताल) भेज दिया गया। 

अस्पताल एवं डॉ हाजरा का आवास एक ही साथ है। आग बुझाने में दमकल कर्मी मनीष कुमार भी झुलस गए हैं। इलेक्ट्रीशियन अनिल ने बताया कि जैसे ही उन्‍होंने प्रेमा हाजरा को पकड़कर नीचे लाने की कोशिश की, तो उनके शरीर की चमड़ी निकलकर उनके हाथों में आ गई। गर्मी के कारण उनका पूरा बदन झुलस गया था। लगभग 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इधर, इस घटना पर स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने दुःख प्रकट किया है। उन्होंने धनबाद के उपायुक्त को ट्वीट कर निर्देश दिया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें घटना की रिपोर्ट दें। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं। इस अग्निकांड में मृतक चिकित्सक दंपत्ति सहित अन्य लोगों के प्रति उन्होंने संवेदना प्रकट की है। 

वहीं मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा कि धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ विकास और डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। 

टॅग्स :DhanbadJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष