लाइव न्यूज़ :

Hathras rape case: विदेशी फंडिंग का मामला, सीएम योगी बोले- देश में सांप्रदायिक उन्माद, जातीय हिंसा की साजिश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2020 21:41 IST

सीएम योगी ने कहा कि ये भाजपा की सरकार है सबको सुरक्षा, सबको सम्मान हमारा संकल्प है, लेकिन अगर कोई माहौल बिगाड़ने का कार्य करेगा तो सख्ती के साथ उससे निपटने की भी दृढ़ इच्छा शक्ति से हम काम कर रहे हैं। विकास हर द्वार तक पहुचाएंगे लेकिन भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाने की छूट किसी को भी नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों के लोग किस तरह से दंगा कराने पर उतारू थे, ये दृष्य आपने देखा होगा और एक सप्ताह से देख रहे होंगे।अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद और जातीय हिंसा को बढ़ावा देने की लगातार साजिश कर रहे हैं।लिहाजा ये लोग देश में साम्प्रदायिक उन्माद और जातीय हिंसा को बढ़ावा देने की साजिश कर रहे हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। सीएम ने कहा कि आपने समाचार पत्रों में पढ़ा होगा कि उत्तर प्रदेश में अभी कितनी भीषण जाति और सांप्रदायिक दंगे की नींव रखी गई ​थी। राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों के लोग किस तरह से दंगा कराने पर उतारू थे, ये दृष्य आपने देखा होगा और एक सप्ताह से देख रहे होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि ये भाजपा की सरकार है सबको सुरक्षा, सबको सम्मान हमारा संकल्प है, लेकिन अगर कोई माहौल बिगाड़ने का कार्य करेगा तो सख्ती के साथ उससे निपटने की भी दृढ़ इच्छा शक्ति से हम काम कर रहे हैं। विकास हर द्वार तक पहुचाएंगे लेकिन भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाने की छूट किसी को भी नहीं देंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कुछ अराजकतावादी लोग देश में सांप्रदायिक उन्माद और जातीय हिंसा को बढ़ावा देने की लगातार साजिश कर रहे हैं। योगी ने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर, श्रेष्ठ, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम कर रही हैं, लेकिन कुछ अराजकतावादी लोगों को यह उन्नति अच्छी नहीं लग रही है। लिहाजा ये लोग देश में साम्प्रदायिक उन्माद और जातीय हिंसा को बढ़ावा देने की साजिश कर रहे हैं।’’

हालिया कुछ घटनाओं में इनकी साजिशों का पर्दाफाश भी हुआ

उन्होंने कहा कि हालिया कुछ घटनाओं में इनकी साजिशों का पर्दाफाश भी हुआ है। भाजपा कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में हमें अपने विकासपरक प्रयासों से इन अराजक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।’’

मुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को टुंडला सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के संबंध में भाजपा के मंडल, बूथ और सेक्टर प्रभारियों से ऑनलाइन संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सपा, बसपा की पहचान से हर कोई वाकिफ है। एक अराजकता तो दूसरा भ्रष्टाचार का पर्याय है। रही कांग्रेस की बात तो उसके पास कोई जमीन ही नहीं है। लिहाजा आपका किसी दल से कोई मुकाबला ही नहीं है। उपचुनाव वाली सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय है।

आपको रिकॉर्ड जीत के लिए प्रयास करना है।’’ योगी ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों के बारे में भी बताएं। उन्होंने कहा कि अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का अधिकतम प्रयोग करें।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार का चुनाव बिल्कुल अलग तरह का होगा। बड़ी सभाएं नहीं होंगी। लिहाजा सारा ध्यान 100 प्रतिशत बूथों के गठन और चार-पांच की टोलियां बनाकर घर-घर जाकर गहन जनसंपर्क करने पर होना चाहिए।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरस केसयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथकांग्रेससमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन