लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से लगी हरियाणा की सीमा की गई बंद, गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- सिर्फ आवश्यक सेवाओं को दी जाएगी अनुमति

By भाषा | Updated: April 28, 2020 20:08 IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर सीमाएं 15-20 दिनों तक बंद रहीं तो हरियाणा अच्छी स्थिति में रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल विज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया गया है।राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों पर सख्त प्रतिबंध होंगे। गुरुग्राम और फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा हैं।

गुरुग्राम।हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली से लगी राज्य की सीमाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी जाएगी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी से आने वाले लोगों पर सख्त प्रतिबंध होंगे। विज ने कहा कि जहां तक कोविड-19 मामलों का संबंध है, अगर सीमाएं 15-20 दिनों तक बंद रहीं तो हरियाणा अच्छी स्थिति में रहेगा। अनिल विज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है… आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति दी जाएगी। अगर हरियाणा की सभी सीमाएं 15-20 दिनों के लिए बंद कर दी जाती हैं, तो राज्य अच्छी स्थिति (कोरोना वायरस के खतरे के लिहाज से) में होगा।’’

विज ने बताया कि आवश्यक सेवाओं और उनसे जुड़े लोगों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सीमाओं को पार करने की अनुमति दी जाएगी। गत 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद राज्य सरकार ने वाहनों और लोगों के सीमा पार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा, "प्रतिबंध और सख्त होंगे।"

विज ने कहा, ‘‘ज्यादातर वे लोग संक्रमित हो रहे हैं, जो दिल्ली में काम करते हैं और हरियाणा में रहते हैं तथा जो लोग उनके संपर्क में आते हैं। हरियाणा में उनके कारण मामले बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार को दिल्ली सरकार के उन कर्मचारियों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए, जो काम राष्ट्रीय राजधानी में करते हैं लेकिन हरियाणा में रहते हैं।

विज ने कहा, "यह दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनके रहने और खाने की व्यवस्था करे और उनका परीक्षण भी कराए। यदि वे संक्रमित हैं, तो उनका इलाज भी कराए।’’ उन्होंने कहा कि यही बात हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए भी है, जो पड़ोसी राज्य से काम करने के लिए आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके ठहरने और भोजन की आवश्यक व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है।" यह पूछे जाने पर कि क्या लॉकडाउन तीन मई को हटा दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत मत है कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने रेखांकित किया कि राज्य में कोविड​​-19 की स्थिति नियंत्रण में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हरियाणा में कोरोना वायरस के अब तक 296 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :अनिल विजहरियाणाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप