लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस ने पिछले 17 साल से फरार चल रहे अपराधी को झारखंड से किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 अप्रैल हरियाणा पुलिस ने पिछले 17 साल से फरार चल रहे एक अपराधी को सोमवार को झारखंड से गिरफ्तार किया। वह व्यक्ति 2004 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था और फरार हो गया था।

राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल के प्रवक्ता ने यहां बताया कि धर्मेंद्र उर्फ राजेश हरियाणा के सोनीपत का रहनेवाला है और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल ने उसे गिरफ्तार किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्मेंद्र अपने सहयोगियों के साथ 2000 में सोनीपत में सशस्त्र लूटपाट के एक मामले में शामिल था। सोनीपत की एक अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद वह 2004 में पैरोल पर रिहा होने के बाद भाग गया था और तब से फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपना ठिकाना बदलता रहता था। पिछले साल दिसंबर में एसटीएफ़ ने यह मामला अपने हाथ में लिया था और कई जरूरी जानकारियां जुटाईं, जिसके बाद उसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया। वह वहां पहचान बदलकर एक भोजनालय चला रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब