हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावः भाजपा के 9 मंत्री पीछे, कैप्टन अभिमन्यु, पंकजा मुंडे, रामविलास सहित कई पिछड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 11:18 AM2019-10-24T11:18:43+5:302019-10-24T11:18:43+5:30

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की जोड़ी महाराष्ट्र में सरकार बनाती दिख रही है, वहीं हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। 

Haryana-Maharashtra elections: 9 ministers behind BJP, Captain Abhimanyu, Pankaja Munde, Ram Vilas and many backward | हरियाणा-महाराष्ट्र चुनावः भाजपा के 9 मंत्री पीछे, कैप्टन अभिमन्यु, पंकजा मुंडे, रामविलास सहित कई पिछड़े

दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे है।

Highlightsकांग्रेस और भाजपा में लगातार सीटों का खेल चल रहा है, कभी बीजेपी की बढ़त मजबूत होती है तो कमजोर।भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा की लोकप्रियता का ये पहला लिटमस टेस्ट है। 

महाराष्ट्र और हरियाणा में मतगणना जारी है। यहां पर 21 को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा चुनाव है और हरियाणा में 90 सीट है। 

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना की जोड़ी महाराष्ट्र में सरकार बनाती दिख रही है, वहीं हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। 

कांग्रेस और भाजपा में लगातार सीटों का खेल चल रहा है, कभी बीजेपी की बढ़त मजबूत होती है तो कमजोर। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा की लोकप्रियता का ये पहला लिटमस टेस्ट है। 

दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे है। हरियाणा में तीन कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की हालत कमजोर होती दिख रही है। बीजेपी इस वक्त 95 सीटों पर आगे बढ़ रही है। 

वहीं राज्य सरकार में 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं। महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे, राम शिंदे, अतुल सावे, विजय शिवतारे, बाला भेगड़े, मदान येरावर पीछे चल रहे हैं। शिवसेना के आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वह चुनावी मैदान में पहली बार उतरे हैं। ठाकरे (29) के सामने राकांपा के सुरेश माने हैं। लेकिन ठाकरे ने शुरुआती रूझान में 7,000 से अधिक मतों से बढ़त बना रखी है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार ने बारामती सीट पर भाजपा के प्रतिद्वंद्वी गोपीचंद पढालकर पर 6,595 मतों से बढ़त बना रखी है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता पंकजा मुंडे से 1,654 मतों से आगे चल रहे हैं।

राधाकृष्ण विखे पाटिल शिर्डी विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश थोराट से 4,844 मतों से आगे चल रहे हैं। राकांपा प्रमुख शरद पंवार के संबंधी रोहित पंवार करजात-जामखेड़ सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राज्य मंत्री राम शिंदे से 3,099 मतों से आगे चल रहे हैं। 

Web Title: Haryana-Maharashtra elections: 9 ministers behind BJP, Captain Abhimanyu, Pankaja Munde, Ram Vilas and many backward

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे