लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभाः नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 84 करोड़पति, 12 पर आपराधिक मामले

By भाषा | Updated: October 25, 2019 14:53 IST

निवर्तमान विधानसभा में 90 में से 75 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक थी। इसका अर्थ है करोड़पति विधायकों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अनुसार हरियाणा में प्रति मौजूदा विधायकों की संपत्ति का औसत 18.29 करोड़ रुपये है जबकि 2014 में यह 12.97 करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देविश्लेषण के अनुसार भाजपा के 40 में से 37 विधायक और कांग्रेस के 31 में से 29 विधायक करोड़पति हैं। चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 विधायक सबसे अमीर हैं जिनकी औसत संपत्ति 25.26 करोड़ रुपये है।

चुनाव निगरानी संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) के एक विश्लेषण में कहा गया है कि हरियाणा के नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 84 विधायक करोड़पति हैं।

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, निवर्तमान विधानसभा में 90 में से 75 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक थी। इसका अर्थ है करोड़पति विधायकों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अनुसार हरियाणा में प्रति मौजूदा विधायकों की संपत्ति का औसत 18.29 करोड़ रुपये है जबकि 2014 में यह 12.97 करोड़ रुपये था।

एडीआर के विश्लेषण के अनुसार भाजपा के 40 में से 37 विधायक और कांग्रेस के 31 में से 29 विधायक करोड़पति हैं। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 विधायक सबसे अमीर हैं जिनकी औसत संपत्ति 25.26 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट के अनुसार 57 विधायकों की उम्र 41 से 50 वर्ष के बीच है, 62 विधायकों के पास स्नातक या उससे ऊपर की डिग्री है। रिपोर्ट के अनुसार, 90 विधायकों में से 12 पर आपराधिक मामले चल रहे हैं जबकि निवर्तमान विधानसभा में ऐसे विधायकों की संख्या नौ है। इसके अनुसार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे विधायकों में से चार कांग्रेस से, दो भाजपा से और एक जजपा से हैं। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टीदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम