लाइव न्यूज़ :

Haryana Government and Private Schools: सभी स्कूल में 28 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां, हरियाणा सरकार ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2024 17:06 IST

Haryana Government and Private Schools: स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Government and Private Schools: अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।Haryana Government and Private Schools: हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ रही।Haryana Government and Private Schools: स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था।

Haryana Government and Private Schools: हरियाणा सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की घोषणा की है। स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में 28 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। इससे पहले एक जून से 30 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार से गर्मियों की छुट्टियां घोषित करने का फैसला किया गया है। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ रही है।

अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

टॅग्स :हरियाणाSchool Educationमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागहीटवेवमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी