लाइव न्यूज़ :

Haryana Floor Test Live: सीएम सैनी ने हरियाणा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट जीता, भाजपा को 48 विधायकों ने किया समर्थन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2024 15:02 IST

Haryana Floor Test Live: हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान शक्ति परीक्षण का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा है। राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सदन में मौजूद हैं।दावा किया कि विधायकों को पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

Haryana Floor Test Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और जीत हासिल की। 48 विधायकों ने समर्थन किया। हरियाणा में पिछले 48 घंटों में सरकार में तेजी से बदलाव देखा गया। इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में, भाजपा के 41 सदस्य हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है। सदन में जजपा के 10 विधायक हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं जबकि इंडियन नेशनल लोकदल का एक विधायक है।

सैनी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में ध्वनि मत के माध्यम से विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत पर सदन में करीब दो घंटे तक चर्चा हुयी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने सभी दस विधायकों को व्हिप जारी कर विश्वास मत पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने के लिये कहा था। विश्वास मत पर चर्चा शुरू होने पर सदन में मौजूद पार्टी के पांच विधायक विधानसभा से बाहर चले गए।

विश्वास प्रस्ताव रखे जाने और इस पर चर्चा शुरू होने पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन से बाहर चले गए। जजपा ने बुधवार को व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा है। राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सदन में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव पेश करने से पहले, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से जल्दबाजी में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर सवाल पूछा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''कोई आपात स्थिति नहीं थी''। उन्होंने दावा किया कि विधायकों को पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

पार्टी विधायक बी बी बत्रा ने पूछा, ‘‘सत्र बुलाने की इतनी जल्दी क्या थी?’’ हुड्डा ने अध्यक्ष से सत्र को कम से कम एक घंटे के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया ताकि विधायक विधानसभा पहुंच सकें। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन में समय पर पहुंचना सदस्यों का कर्तव्य है। गुप्ता ने कहा, ''चर्चा होने दीजिए और इस बीच सदस्य सदन में पहुंच सकते हैं।”

मनोहरलाल खट्टर के अचानक से अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सैनी के हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनने की घोषणा की। मंगलवार शाम को शपथ लेने के बाद सैनी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का एक पत्र सौंपा है।

उनसे भाजपा सरकार को सदन में बहुमत साबित करने के लिए बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया है। राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के संकेतों के बीच यह विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। हालांकि गठबंधन टूटने को लेकर अब तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

टॅग्स :Haryana Assemblyनायब सिंह सैनीजननायक जनता पार्टीJJP Jannayak Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम