लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के किसानों को देश में दी जा रही सबसे अधिक सुविधांए: जेपी दलाल

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:45 IST

Open in App

भिवानी,10 सितंबर हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश के किसानों को देशभर में सबसे अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों को बरगलाने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को देश में गन्ने का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। ऐसे में किसान नेताओं को चाहिए कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाएं।

दलाल ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमसपी) पर किसान की फसल खरीदी जा रही है। फसल का पैसा सीधा उनके खाते में भेजा रहा है। सबसे अधिक मंडी प्रदेश में चलाई जा रही हैं। प्रदेश का किसान इससे खुश है, जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भिवानी जिले के साथ भेदभाव होता था, जबकि भाजपा शासन काल में स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई बार लोहारू क्षेत्र का दौरा किया और कई दशकों बाद नहर के छोर तक पानी पहुंचाने का काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा