लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः बीजेपी या कांग्रेस को बहुमत के आसार नहीं, अब सरकार बनाने के लिए हैं ये तीन विकल्प

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 15:54 IST

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के रुझान मिल चुके हैं। इनमें बीजेपी 39 सीटों पर, कांग्रेस 33 सीटों पर, जेजेपी 10 सीटों पर और अन्य 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील हो गए तो किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। इस स्थिति में हरियाणा में सरकार बनाने के लिए तीन रास्ते हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के रुझान मिल चुके हैं।अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील हो गए तो किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा।

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 90 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में बीजेपी की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर हैं, जिसे कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल और जननायक जनता पार्टी जैसी विपक्षियों पार्टियों से चुनौती मिल रही है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। इससे उत्साहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि कांग्रेस का बहुमत आएगा।

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के रुझान मिल चुके हैं। इनमें बीजेपी 39 सीटों पर, कांग्रेस 33 सीटों पर, जेजेपी 10 सीटों पर और अन्य 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील हो गए तो किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। इस स्थिति में हरियाणा में सरकार बनाने के लिए तीन रास्ते हो सकते हैं।

1. बीजेपी को मिल जाए जेजेपी का समर्थन

ताजा रुझानों में बीजेपी 40 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में अगर जेजेपी का समर्थन मिल जाए तो बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो सकता है। जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और वो सत्ता की चाबी बनेंगे। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि किस पार्टी को समर्थन देंगे।

2. कांग्रेस को मिल जाए जेजेपी और अन्य का समर्थन

ताजा रुझानों में कांग्रेस 29, जेजेपी 11 और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री पद ऑफर कर सकती है। अगर कांग्रेस, जेजेपी और निर्दलीय मिल जाएं तो हरियाणा में सरकार बना सकते हैं। हालांकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंदर हुड्डा ने दावा किया है कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। 

3. बीजेपी को मिल जाए अन्य का समर्थन

ताजा रुझानों में बीजेपी 39 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए उसे सिर्फ 7 विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इस स्थिति में अगर कुछ निर्दलीय और आईएनएलडी समर्थन कर दे तो हुड्डा एकबार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

हालांकि यह संभावनाएं अभी कयासों पर ही आधारित हैं। आज शाम तक तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि किसके सिर सजेगा हरियाणा का ताज।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है