लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: देवी लाल, बंसी लाल और भजन लाल के परिवार के 10 सदस्य चुनावी समर में

By भाषा | Updated: October 6, 2019 07:02 IST

इस बार के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर तीनों लाल परिवार अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में हैं जिसमें पिछले 15 सालों में कमी आई है। इसी के तहत उनके परिवार के 10 सदस्य चुनाव मैदान में हैं।

Open in App

हरियाणा के गठन के बाद लगभग तीन दशक तक प्रदेश के शासन पर चौधरी देवी लाल, बंसी लाल और भजन लाल का दबदबा रहा। इस बार के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर तीनों लाल परिवार अपना दबदबा कायम करने की कोशिश में हैं जिसमें पिछले 15 सालों में कमी आई है। इसी के तहत उनके परिवार के 10 सदस्य चुनाव मैदान में हैं।

पंजाब से अलग कर 1966 में हरियाणा का गठन किया गया था। पूर्व उपप्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल के परिवार से 31 वर्षीय दुष्यंत चौटाला ऊंचाना कलां से पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह की पत्नी और मौजूदा विधायक प्रेम लता के खिलाफ मैदान में हैं।

हिसार से पूर्व सांसद दुष्यंत जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रत्याशी हैं। जेजेपी का गठन चौटाला परिवार में फूट पड़ने के बाद इंडियन नेशनल लोक दल से अलग होकर 2018 में हुआ। दुष्यंत चौधरी देवी लाल के प्रपोत्र हैं।

चौटाला परिवार के दो सदस्य जेजेपी के प्रत्याशी हैं जबकि दो अन्य इनेलो और भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में हैं। एक अन्य सदस्य निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है। अन्य दो लाल परिवारों के पांच सदस्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

दुष्यंत की मां नैना चौटाला बाढड़ा सीट से जेजेपी की प्रत्याशी हैं। 2014 विधानसभा चुनाव में अजय सिंह चौटाला की पत्नी नैना डबवाली सीट से इनेलो के टिकट पर जीती थीं। इनेलो नेता और मौजूदा विधायक अभय सिंह चौटाला एलनाबाद से मैदान में हैं।

अजय और अभय पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पुत्र और देवी लाल के प्रपौत्र हैं। देवी लाल के पुत्र जगदीश चौटाला के पुत्र आदित्य सिंह चौटाला डबवाली सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। चौधरी देवी लाल के पुत्र 73 वर्षीय रंजीत सिंह चौटाला कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद रानिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के दो बेटे कुलदीप विश्नोई और चन्द्र मोहन आदमपुर और पंचकुला से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के पुत्र 75 वर्षीय रणबीर सिंह महेन्द्र कांग्रेस के टिकट पर भदरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बंसी लाल की बहू किरण चौधरी तोशाम सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत