लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में बीजेपी के कमजोर प्रदर्शन पर कांग्रेस का तंज, 'BJP की ये नैतिक हार, मनोहर लाल खट्टर को सरकार बनाने का हक नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2019 18:54 IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस ने कहा कि ये बीजेपी की नैतिक हार है और मनोहर लाल खट्टर को सरकार बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने बीजेपी के हरियाणा में खराब प्रदर्शन पर कसा तंजआनंद शर्मा ने कहा- बीजेपी की ये नैतिक हार, उनके किसी नेता को जमीन की सच्चाई नहीं मालूम

कांग्रेस ने हरियाणा में बीजेपी के उम्मीद के उलट खराब प्रदर्शन पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने गुरुवार शाम दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी के लिए आज जश्न मनाने का दिन नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि ये बीजेपी की नैतिक हार है और पार्टी इसे एक शुरुआत के रूप में देखती है। आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार संवेदनहीन है।

आनंद शर्मा ने कहा, 'हम पूरे सम्मान के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकर करते हैं। हम ये भी कहना चाहते हैं कि बीजेपी के लिए ये नैतिक हार है। पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और उनका पूरा नेतृत्व जमीन की असल सच्चाई से दूर था।' 

गौरतलब है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने संकेत दिया है कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा आने के मद्देनजर उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 40 पर आगे चल रही है या उनमें से कुछ पर जीत हासिल कर चुकी है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 46 का है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया