लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: कुमारी शैलजा ने कहा- आर्टिकल 370 मुद्दा नहीं, लोग ध्यान भटकाने का बीजेपी का खेल समझ गए हैं

By भाषा | Updated: October 20, 2019 17:56 IST

शैलजा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में अपनी कमजोरी जानती है, और ‘‘असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए’’ बहुत तेजी से कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन चाहे वह प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) हों या अन्य शीर्ष भाजपा नेता या हरियाणा के मुख्यमंत्री, उन्होंने हरियाणा के एक भी मु्द्दे की चर्चा नहीं की क्योंकि वे जानते हैं कि वे दबाव में हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले शैलजा ने विश्वास जताया कि राज्य में कांग्रेस अगली सरकार बनाएगी क्योंकि जमीन पर पार्टी के पक्ष में ‘‘तेजी से बदलाव’’ हुआ है।उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हरियाणा के लोगों के बीच में (अनुच्छेद) 370 मुद्दा नहीं था, यह उनके लिए मुद्दा बन भी नहीं सकता था। हरियाणा के लोगों के मुद्दे उनसे जुड़े हुए थे।

कांग्रेस की हरियाणा प्रदेश इकाई प्रमुख कुमारी शैलजा ने रविवार को कहा कि इस राज्य में या इसके लोगों के बीच धारा 370 कोई मुद्दा नहीं है और लोग असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के ‘‘भाजपा के खेल’’ को अब समझ गए हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले शैलजा ने विश्वास जताया कि राज्य में कांग्रेस अगली सरकार बनाएगी क्योंकि जमीन पर पार्टी के पक्ष में ‘‘तेजी से बदलाव’’ हुआ है। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हरियाणा के लोग ध्यान भटकाने वाला उनका (भाजपा) खेल देख चुके हैं। उन्होंने धारा 370, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की बात की। लेकिन आज भाजपा जैसा चाहती थी, उस हिसाब से कहानी बदल नहीं पाई। उन्होंने कोशिश की, लेकिन हरियाणा में कई मुद्दे हैं। हमने उन मुद्दों को उठाया और लोगों ने उस पर प्रतिक्रिया दी।’’

शैलजा ने कहा कि भाजपा हरियाणा में अपनी कमजोरी जानती है, और ‘‘असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए’’ बहुत तेजी से कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन चाहे वह प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) हों या अन्य शीर्ष भाजपा नेता या हरियाणा के मुख्यमंत्री, उन्होंने हरियाणा के एक भी मु्द्दे की चर्चा नहीं की क्योंकि वे जानते हैं कि वे दबाव में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के लोगों का कहना है कि पहले आप अपना रिपोर्ट कार्ड दीजिए और फिर वोट मांगिए। उन्होंने रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया और लगातार ध्यान भटकाने की कोशिश की।’’ अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसमें राष्ट्रवाद जैसा कुछ नहीं है और भाजपा के लिए यह पूरी तरह एक ‘‘राजनीतिक मुद्दा’’ था।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘हरियाणा के लोगों के बीच में (अनुच्छेद) 370 मुद्दा नहीं था, यह उनके लिए मुद्दा बन भी नहीं सकता था। हरियाणा के लोगों के मुद्दे उनसे जुड़े हुए थे। वही उनके असली मुद्दे हैं।’’ कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री की दावेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने किसी का नाम अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में घोषित नहीं किया है और समय आने पर इस बारे में शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्णय लिया जाएगा। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह