लाइव न्यूज़ :

Haryana Election 2024: ...अगर देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती है, तो हमें क्या ऐतराज, अनिल विज ने किया कटाक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2024 19:34 IST

Haryana Election 2024: हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देविरोध प्रदर्शन चल रहा था, अन्यथा मामला बहुत पहले ही सुलझ गया होता।मल्लिकार्जुन खड़गे से 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की।दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली हवाई अड्डे पर फोगाट का भव्य स्वागत किया था।

Haryana Election 2024: हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने शुक्रवार को पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वह ‘देश की बेटी’ से ‘कांग्रेस की बेटी’ बनना चाहती हैं तो उन्हें क्या आपत्ति हो सकती है। उनसे हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली फोगाट और एक अन्य पहलवान बजरंग पूनिया के बारे में पूछा गया था। दोनों ही राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री ने कहा, “...अगर वो देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती है, तो हमें क्या ऐतराज है।”

विज ने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही इन खिलाड़ियों को अपने साथ लाने का प्रयास कर रही थी और उनकी शह पर ही पहलवानों ने दिल्ली में आंदोलन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी (कांग्रेस की) शह के कारण है कि (दिल्ली में) विरोध प्रदर्शन चल रहा था, अन्यथा मामला बहुत पहले ही सुलझ गया होता।

फोगाट और पूनिया, दोनों 30 वर्ष के हैं, उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं से उनके 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की और एआईसीसी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा, फोगाट ने शुक्रवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे से इस्तीफा दे दिया।

पूनिया तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। हालांकि, उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग के वजन में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की।

पूनिया और फोगाट 2023 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे। पिछले महीने पेरिस ओलंपिक से लौटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली हवाई अड्डे पर फोगाट का भव्य स्वागत किया था।

हुड्डा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सिंह के खिलाफ फोगाट और अन्य पहलवानों (जिनमें से ज्यादातर हरियाणा से थे) के आंदोलन का जोरदार समर्थन किया था। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिये पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

टॅग्स :विनेश फोगाटकांग्रेसBJPबजरंग पूनियाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?