लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः दलित नेता उदय भान होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कुमारी शैलजा की जगह लेंगे, श्रुति चौधरी, जितेंद्र कुमार और सुरेश गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष

By भाषा | Updated: April 27, 2022 14:55 IST

उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सांसद श्रुति चौधरी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी की पुत्री हैं। उदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं।होडल तथा हसनपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रह चुके हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले, अपनी हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता उदय भान को प्रदेश कांग्रेस समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्व सांसद श्रुति चौधरी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी की पुत्री हैं। उदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। वह सहकारिता मंत्रालय के तहत आने वाले कृषक भारती कोॉपरेटिव लि. (कृभको) के अध्यक्ष और होडल तथा हसनपुर दोनों विधानसभा क्षेत्रों से विधायक रह चुके हैं।

उन्होंने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। सैलजा ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उदय भान जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देती हूं। कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर श्रुति चौधरी जी, रामकिशन गुर्जर जी, जितेंद्र भारद्वाज जी, सुरेश गुप्ता जी को भी शुभकामनाएं देती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएगी।’’ पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि उदय भान के अध्यक्ष बनने से हरियाणा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

उदय भान हरियाणा की राजनीति के चर्चित चेहरे गया लाल के पुत्र हैं। हरियाणा में 'आया राम, गया राम' का मुहावरा दलबदल के पर्याय के रूप में 1960 के दशक में तब सुर्खियों में आया जब हरियाणा की हसनपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक गया लाल ने एक ही दिन में तीन बार पार्टी बदली थी। 

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेसभूपेंद्र सिंहसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप