लाइव न्यूज़ :

हरियाणा कांग्रेसः जिला समितियों के 32 नवनियुक्त अध्यक्षों की नियुक्त, कई नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के करीबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 15:05 IST

Haryana Congress: नियुक्त किए गए कई लोग वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनए जिला समिति अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया जून में तब शुरू हुई थी।वेणुगोपाल ने मंगलवार शाम जिला समिति अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।कांग्रेस का राज्य में 11 वर्षों से कोई जिला स्तरीय संगठन नहीं है।

चंडीगढ़ः कांग्रेस ने मंगलवार शाम हरियाणा में पार्टी की जिला समितियों के 32 नवनियुक्त अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। सूत्रों ने बताया कि नियुक्त किए गए कई लोग वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते हैं। नए जिला समिति अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया जून में तब शुरू हुई थी।

जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संगठन के कायाकल्प अभियान के तहत हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं और एआईसीसी तथा प्रदेश कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की थी। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार शाम जिला समिति अध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

हरियाणा में एक दशक से अधिक समय से सत्ता से बाहर कांग्रेस का राज्य में 11 वर्षों से कोई जिला स्तरीय संगठन नहीं है। मंगलवार को जारी पार्टी के एक बयान में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा की जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं।”

टॅग्स :भूपेंद्र सिंहकांग्रेसराहुल गांधीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम